50 रुपए का लालच देकर मासूम से कुकर्म करने वाला गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 17 Jun, 2019 12:08 PM

criminal arrested

दुकान पर सर्फ लेने आए 12 साल के मासूम को 50 रुपए का लालच देकर उसके साथ कुकर्म करने के आरोप में टिब्बा पुलिस ने दुकान के संचालक को गिरफ्तार किया है

लुधियाना (महेश): दुकान पर सर्फ लेने आए 12 साल के मासूम को 50 रुपए का लालच देकर उसके साथ कुकर्म करने के आरोप में टिब्बा पुलिस ने दुकान के संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय उमेश कुमार के रूप में हुई है। उधर आरोपी को बाद दोपहर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। डाक्टरों ने ब"ो के साथ कुकर्म होने की पुष्टि की है। 

सब-इंस्पैक्टर हरकमल ने बताया कि पीड़ित 7वीं कक्षा का विद्यार्थी है। शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे उसकी माता ने उसे सर्फ लेने के लिए फौजी करियाना स्टोर पर भेजा जहां उमेश उसे खींच कर काऊंटर के पीछे ले गया व उक्त घिनौने काम को अंजाम दिया। इस बीच पीड़ित का भाई उसे खोजता हुआ पहुंच गया उसने अपने भाई को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। 

घटना के बाद बालक की हालत बिगड़ गई। खून बहता देख उसके पिता ने उसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया और पुलिस बुलाने के लिए कहा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आ गई व सिविल अस्पताल में जाकर ब"ो के बयान उसके पिता के सामने लिए और केस दर्ज करके आरोपी को काबू कर लिया। इससे पहले भी आरोपी बच्चे को एक बार हवस का शिकार बना चुका है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!