3 आरोपियों को 12 ग्राम हैरोइन सहित STF की टीम ने फिर पकड़ा

Edited By Vatika,Updated: 26 Feb, 2020 11:27 AM

arrested with heroin

थाना डिवीजन नंबर-2 के पूर्व एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह गिल द्वारा छोड़े गए नशा तस्करों में से 3 आरोपियों को फिर एस.टी.एफ. की टीम ने काबू कर लिया है।

लुधियाना (राज): थाना डिवीजन नंबर-2 के पूर्व एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह गिल द्वारा छोड़े गए नशा तस्करों में से 3 आरोपियों को फिर एस.टी.एफ. की टीम ने काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपी गांव जस्सोवाल का सतवीर सिंह, दाखा का गगनप्रीत सिंह उर्फ गगन और हरपीत सिंह उर्फ पीता है।

अब आरोपियों से 12 ग्राम हैरोइन मिली है। यह वहीं आरोपी हैं, जिन्हे बर्खास्त हैड-कांस्टेबल बलवीर सिंह पकड़ कर पूर्व एस.एच.ओ. अमनदीप के पास लेकर आया था। तब इनसे पैसे लेकर एस.एच.ओ. ने छोड़ दिया था, मगर उनसे बरामद हैरोइन अपने पास रख ली थी। बलवीर सिंह के पकड़े जाने के बाद ही एस.टी.एफ. ने ट्रैप लगाकर अमनदीप को पकड़ा था। एस.टी.एफ. के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों को पूर्व एस.एच.ओ. ने छोड़ दिया था। तभी से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। खेड़ी झमेड़ी के पास नाकाबंदी दौरान आरोपियों को काबू कर लिया गया। अब आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी। इस मामले में कुल पांच आरोपी थे, मगर 2 आरोपियों के बारे में जांच की थी। हालांकि, उनसे भी पूछताछ की जा रही है। अगर जांच में कुछ सामने आया तो उन पर कार्रवाई होगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!