25 लाख की हैरोइन बरामद, महिला टैम्पो ट्रेवलर सहित गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 17 Jul, 2019 12:47 PM

25 lakh heroin recovered

स्पैशल टॉस्क फोर्स की लुधियाना टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महिला को 25 लाख की हैरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है।

लुधियाना(अनिल) : स्पैशल टॉस्क फोर्स की लुधियाना टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महिला को 25 लाख की हैरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंधी आज एस.टी.एफ. लुधियाना फिरोजपुर रेंज के इंचार्ज हरबंस सिंह रहिल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना जमालपुर के अधीन आते शिव एन्क्लेव भामियां कलां में एक व्यक्ति व महिला अपने ग्राहकों को हैरोइन बेच रहे हैं, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापामारी की, यहां महिला पुलिस ने एक महिला को टैम्पो ट्रैवल में बैठे काबू कर लिया जबकि महिला का पति मौके से पुलिस को देखकर फरार हो गया।

इसके बाद उक्त गाड़ी की तलाशी ली तो ड्राइवर सीट के नीचे छुपा रखी 50 ग्राम हैरोइन की खेप बरामद की गई। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 25 लाख रुपए कीमत आंकी जा रही है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करके उसकी पहचान गुरजीत कौर 33 व फरार हुए उसका पति गेजा सिंह गेजी पुत्र निशान सिंह निवासी शिव इन्कलेव के रूप में की गई है जिनके खिलाफ थाना जमालपुर में एन.डी.पी.एस एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!