2 पक्षों की लड़ाई, 11 लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 22 Mar, 2023 12:13 PM

fight cross case filed against 11 people

बीजा गांव में 2 पक्षों में हुई लड़ाई की घटना संबंधी पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया है

खन्ना : बीजा गांव में 2 पक्षों में हुई लड़ाई की घटना संबंधी पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया है। पहले पक्ष में पुलिस ने अर्शदीप कौर निवासी बीजा की शिकायत पर कुलवंत सिंह, उसकी पत्नी करमजीत कौर, बेटे कुलदीप सिंह और बेटी गुरदीप कौर को नामजद किया है। अर्शदीप कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी अपने ससुराल परिवार के साथ काफी देर से तकरारबाजी थी। अदालत में एक केस में उसके पास स्टे भी है। वह उसी घर में अलग से अपनी नानी अमरजीत कौर के साथ रहती है।

19 मार्च को उसका भाई गुरविंदर सिंह राशन देने के लिए आया। इस पर उसका पति कुलदीप सिंह अपने परिवार के साथ आ गया और उन लोगों ने उसकी, उसके भाई और नानी की पिटाई शुरू कर दी। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। दूसरे पक्ष में अर्शदीप की ननद गुरदीप कौर की शिकायत पर अर्शदीप कौर, दलबारा सिंह, हरप्रीत कौर, गुरविंदर सिंह, गुरजंट सिंह, इंद्रपाल सिंह, अमरजीत कौर को नामजद किया है। आरोपित गांव घुंगराली राजपूतां के रहने वाले हैं।

गुरदीप कौर ने बताया कि उसके भाई कुलदीप सिंह की शादी अर्शदीप कौर के साथ हुई थी। दोनों की आपस में तकरार रहती थी। वे लोग 10 मार्च को कहीं घूमने गए थे। 19 मार्च को वे वापस लौटे तो देखा कि उनके घर में अर्शदीप कौर व अन्य आरोपित मौजूद थे। घर में उनके हिस्से में ताला लगा हुआ था। उसके भाई ने अर्शदीप कौर को ताला खोलने को कहा तो उसने नहीं खोला। इस पर वह दीवार फांद कर अंदर गए और ताला खोला। इस पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की। मामले की जांच कर रहे आई.ओ. ए.एस.आई. महिंदर सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के 11 लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनकी गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!