घर से गली-सड़ी अवस्था में लाश मिली, फैली सनसनी

Edited By Kalash,Updated: 06 Jul, 2022 12:06 PM

dead body was found in house

पुलिस जिला खन्ना के अधीन आते गांव हेडों बेट में स्थित एक घर में गली सड़ी अवस्था में लाश मिली है

खन्ना (सुनील): पुलिस जिला खन्ना के अधीन आते गांव हेडों बेट में स्थित एक घर में गली सड़ी अवस्था में लाश मिली है। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस ने इस संबंध में धारा 174 के अधीन कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आई.ओ. थानेदार जरनैल सिंह ने बताया कि अवतार सिंह (42) पुत्र बलदेव सिंह के घर से पड़ोसियों को जब बदबू आने लगी तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस ने घर जाकर देखा तो बैड पर अवतार की गली सड़ी अवस्था में लाश पड़ी थी। इसकी सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। उन्होंने बताया कि मृतक का भाई सरबजीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह 29 जून को अपने परिवार के साथ कहीं रिश्तेदारी में गया था। जिसके उपरांत अवतार की मौत हो गई थी।

घर में कोई और नहीं था। उसके मरने की खबर किसी को पता नहीं चली। क्योंकि मृतक का कुछ समय पहले अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर तलाक हो गया था। घटना की सूचना उसके भाई को दी गई। जिसकी मौजूदगी में लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। आई.ओ. ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!