Edited By Kalash,Updated: 07 Jun, 2022 05:56 PM

पुलिस ने नारायण साहनी पुत्र परमेश्वर साहनी निवासी बैंक कालोनी की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ
खन्ना : पुलिस ने नारायण साहनी पुत्र परमेश्वर साहनी निवासी बैंक कालोनी की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका बेटा 8वीं कक्षा में पढ़ता है। गत 1 जून को उसका बेटा स्कूल की वर्दी पहनकर तथा बैग लेकर घर से निकला तो बाद में उन्हें मालूम हुआ कि स्कूल में तो छुट्टियां हो गई हैं। जब उन्होंने बेटे की सभी जगह तलाश की तो कोई पता नहीं चला।
इस संबंध में जब मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. जरनैल सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पिता के अनुसार उसके बच्चे को किसी अज्ञात व्यक्ति ने किसी अज्ञात स्थान पर बंदी बनाकर रखा हुआ है। पुलिस ने तफ्तीश शुरू करते हुए इलाके के सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाला जा रहा है। साथ ही पंजाब भर के थानों में इसकी सूचना दे दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही बच्चे का सुराग लगा लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here