पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन और नशीली गोलियों सहित 3 गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 02 Nov, 2025 05:28 PM

3 arrested with heroin and narcotic pills

एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

खन्ना (शाही, कमल): खन्ना पुलिस ने युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम को तेज करते हुए एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सदर पुलिस खन्ना के सहायक थानेदार अवतार सिंह ने गांव महौण के शराब के ठेके के आगे से मोटरसाइकिल पर बैठे दो लोगों की जब तलाशी ली तो उनके पास से तीन पैकेट नशीली गोलियां मिली।

कुल 180 लैमोटिल गोलियों के साथ दोनों कथित दोषी रंजीत सिंह पुत्र पाल सिंह निवासी ललहेड़ी और दिनेश वर्मा पुत्र लेख राज वर्मा निवासी गांव रतनहेडी को एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन गिरफ्तार कर लिया। दूसरे केस में थाना सिटी-2 द्वारा पश्चिम बंगाल के निवासी जो खन्ना के करतार नगर में रह रहा था, के पास से एक ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!