बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पलटने से युवक की दर्दनाक मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 02 Sep, 2026 04:10 PM

tractor overturn accident

नडाला के पास मंड रायपुर आराइयां गांव में ट्रैक्टर पलटने से 19 साल के युवक की मौत हो गई।

नडाला (शर्मा): नडाला के पास मंड रायपुर आराइयां गांव में ट्रैक्टर पलटने से 19 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक युवक के भाई किरपाल सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी मंड रायपुर आराइयां ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई लखबीर सिंह कपूरथला में रहता था और मंड रायपुर आराइयां में खेती का काम करता था। उसने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे लखबीर सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली से मंड में रास्ता समतल करने के लिए मिट्टी डाल रहा था।

इस दौरान चढ़ाई होने के कारण ट्रैक्टर आगे से उठ गया और पीछे ट्रॉली से जा लगा। इस हादसे के लखबीर सिंह का दम घुट गया और वह बेहोश हो गया। उसे तुरंत पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने बताया कि लखबीर सिंह का शव फिलहाल नडाला के मुर्दाघर में रखा है। उन्होंने बताया कि माता के विदेश से आने के बाद ही लखबीर सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!