पुरानी रंजिश के चलते नौजवान पर तेजधार हथियारों से किया हमला

Edited By swetha,Updated: 13 Feb, 2020 03:37 PM

dispute case

: पुरानी रंजिश को लेकर 4-5 अज्ञात व्यक्तियों समेत 8 आरोपियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर एक नौजवान को गंभीर घायल कर दिया।

कपूरथला(भूषण): पुरानी रंजिश को लेकर 4-5 अज्ञात व्यक्तियों समेत 8 आरोपियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर एक नौजवान को गंभीर घायल कर दिया। नौजवान की गंभीर हालत को देखते हुए जालंधर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी जारी है। 

जानकारी के अनुसार दिलबाग सिंह पुत्र सुखदेव सिंह गांव नवा ठ_ा थाना तलवंडी चौधरियां ने थाना सदर कपूरथला की पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह विगत दिवस अपने भाई के साथ जालंधर रोड पर पड़ते एक पैलेस में डी.जे. लगाने गया था। शाम करीब 6.30 बजे शादी खत्म होते ही जब वह पैलेस से बाहर निकला तो कार व मोटरसाइकिल पर आए मनप्रीत सिंह सन्नी पुत्र इंद्रजीत सिंह, नवदीप सिंह उर्फ नवी नागरा पुत्र जगदीश सिंह निवासी गांव ऊंचा थाना फत्तूढींगा ने अपने 4-5 अज्ञात साथियों समेत उस पर किरपानों, दातर तथा बेसबाल बैट के साथ कई वार किए, जिस दौरान उसके सिर पर कई गंभीर चोटें आईं।  गंभीर हालत को देखते हुए घायल को जालंधर के अस्पताल में दाखिल किया गया है। थाना सदर कपूरथला के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर गुरदयाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर  घायल दिलबाग सिंह के बयान लिए। बयानों के आधार पर मनप्रीत सिंह मन्नी तथा नवदीप सिंह उर्फ नवी नागरा सहित 4-5 और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!