व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप, केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 13 Nov, 2022 12:02 PM

allegations of rape against the person case registered

युवती के साथ धोखे से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस केस दर्ज करने की सूचना मिली है

फगवाड़ा (जलोटा): युवती के साथ धोखे से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस केस दर्ज करने की सूचना मिली है।

जानकारी अनुसार पीड़िता ने थाना सिटी फगवाड़ा की पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि स्वरूप सिंह पुत्र हरबंस सिंह ने उसे नशीली दवाई पीलाकर बेसुध हालात में उसके साथ दुष्कर्म किया है।

इसके बाद आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना उसे ब्लैकमेल कर कई तरह की धमकियां आदि दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि स्वरूप सिंह के साथ उसकी एक मामले को लेकर मुलाकात हुई थी जिसके उपरांत वह उसके संपर्क में रही है। पुलिस ने आरोपी स्वरूप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!