रेल कोच फैक्टरी कपूरथला से वर्ष का 1000 वां सवारी डिब्बा तैयार होकर रवाना

Edited By swetha,Updated: 09 Jan, 2020 09:14 AM

1000th coach of the year departs from rail coach factory kapurthala

ल कोच फैक्टरी कपूरथला में निर्मित किया गया वित्त वर्ष 2019-20 का 1000वां सवारी डिब्बा बुधवार को आर.सी.एफ. के महाप्रबंधक रविन्द्र गुप्ता द्वारा सभी कर्मचारियों की उपस्थिति में खुशी और उत्साह भरे वातावरण में रवाना किया गया।

कपूरथला(मल्ली): रेल कोच फैक्टरी कपूरथला में निर्मित किया गया वित्त वर्ष 2019-20 का 1000वां सवारी डिब्बा बुधवार को आर.सी.एफ. के महाप्रबंधक रविन्द्र गुप्ता द्वारा सभी कर्मचारियों की उपस्थिति में खुशी और उत्साह भरे वातावरण में रवाना किया गया। जबकि ट्रेड यूनियनों द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया है।

इस अवसर पर आर.सी.एफ. द्वारा अपने कोच उत्पादन में एक उपलब्धि हासिल करना सभी कर्मचारियों तथा अधिकारियों के लिए हर्ष की बात है। 1000वें डिब्बे की रवानगी के अवसर पर आर.सी.एफ. के महाप्रबंधक के अलावा पिं्रसीपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर आर.के. मंगला, सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी, सुपरवाइजर्स और कर्मचारी उपस्थित थे। 

महाप्रबंधक रविन्द्र गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि आर.सी.एफ. द्वारा इस वर्ष में बढ़े हुए एल.एच.बी. डिब्बों के लक्ष्य के बावजूद भी कम समय में इस 1000वें डिब्बे का निर्माण एक उत्साहजनक उपलब्धि है। उन्होंने सभी कर्मचारियों तथा सुपरवाइजर्स को बधाई देते हुए उनके द्वारा इस उपलब्धि के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान को सराहा। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे आर.सी.एफ. की उन्नति को अपनी उन्नति समझें और इसकी वृद्धि के लिए उन सभी विचारों से ऊपर उठें जो कि कोच उत्पादन में बाधा डालते हैं। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उन्होंने कर्मचारियों से सुझाव भी मांंगे। महाप्रबन्धक गुप्ता ने यह भी कहा कि अगले वित्त वर्ष में आर.सी.एफ. 2000 से अधिक सवारी डिब्बों के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त करेगा तथा 1000 डिब्बों का निर्माण अक्तूबर माह तक पूरा करने के लिए भरपूर प्रयास किए जाएंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!