सड़क दुर्घटना में कैनेडा से आए युवक की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Dec, 2019 02:15 PM

young man from canada died in road accident

जालंधर-पठानकोट नैशनल हाईवे पर सोमवार शाम दो मोटरसाइकिलों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई।

अलावलपुर /किशनगढ़ (बंगड़, बैंस): जालंधर-पठानकोट नैशनल हाईवे पर सोमवार शाम दो मोटरसाइकिलों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। मौके पर पहुंची अलावलपुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
PunjabKesari, young man from Canada died in road accident
जानकारी के अनुसार डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी सरमसतपुर में पढ़ने वाला छात्र चंदन कुमार साढ़े 5 बजे के करीब किशनगढ़ की ओर आ रहा था। दूसरी ओर किशनगढ़ से जालंधर की ओर पैशन मोटरसाइकिल सवार गुरनाम सिंह (41) पुत्र प्रितपाल सिंह जा रहा था। किशनगढ़ रोड से थोड़ा आगे जाते हुए दोनों मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें गुरनाम की मौत हो गई और चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के परिवार ने बताया कि वह 4 दिसंबर को कैनेडा से जालंधर आया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!