वाहन चैकिंग टीम ने दी सिविल अस्पताल में दबिश

Edited By Sunita sarangal,Updated: 09 Dec, 2019 09:49 AM

vehicle checking team ravaged civil hospital

चोरी का मिला एक मोटरसाइकिल, 1 गिरफ्तार

जालंधर(शौरी): चोरी के वाहनों को ट्रेस करने के लिए जानी जाती कमिश्नरेट पुलिस की वाहन चैकिंग टीम ने सिविल अस्पताल में लावारिस वाहनों का नंबर कम्प्यूटर से चैक कर जांच की।

दबिश देने वाली टीम में शामिल ए.एस.आई. गुलजार सिंह, कुलदीप सिंह ने एक ऐसे ही मोटरसाइकिल का नंबर चैक किया तो पता चला कि वह चोरी का है। इस बाबत उन्होंने थाना नं. 4 की पुलिस को सूचित किया और ट्रैप लगाया। कुछ ही देर के बाद मोटरसाइकिल मालिक अस्पताल की पार्किंग में लगा अपना मोटरसाइकिल वापस लेने पहुंचा तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया। इस दौरान पता चला कि मोटरसाइकिल लुधियाना से चोरी हुआ था और उस पर नकली नंबर लगाकर उसे चलाया जा रहा था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!