किसान आंदोलन: जालंधर से दिल्ली के लिए रवाना हुए ट्रैक्टर-ट्राली के जत्थे

Edited By Tania pathak,Updated: 23 Jan, 2021 01:37 PM

tractor trolley batch left for delhi from jalandhar

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की तरफ से 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर रैली की चर्चा हर तरफ की जा रही है।

जालंधर (सोनू): कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की तरफ से 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर रैली की चर्चा हर तरफ हो रही है। रोजाना हर जिले में हजारों की सख्या में ट्रैक्टर-ट्राली पर इसका अभ्यास भी किया जा रहा है। इसी सिलसिले में आज जालंधर से भी किसानों की तरफ से ट्रैक्टर ट्राली का जत्था दिल्ली रवाना हुआ। इस दौरान केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।

PunjabKesari
गौरतलब है कि पिछले 3 महीनों से चल रहे इस आक्रोश की आग अभी भी कम नहीं हुई है। किसानों और केंद्र सरकार में 11वें दौर की बैठक एक बार फिर असफल हुई, जिससे साफ़ जाहिर होता है कि यह आंदोलन अभी और लंबा चल सकता है। इसी के खिलाफ अब पंजाब और हरियाणा के किसानों के कई जत्थे 26 जनवरी को दिल्ली में प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने के लिए निकल  रहे है। 

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!