नाबालिगा को लेकर भागे आरोपी ने लड़की के साथ थाने में किया सरैंडर

Edited By Vatika,Updated: 23 Jul, 2019 11:23 AM

surrender in police station

थाना-6 की पुलिस ने एक नाबालिगा को शादी का झांसा देकर भगाने वालेआरोपी की गिरफ्तारी दिखाई है, जबकि असल में आरोपी ने खुद को थाने में सरैंडर किया है। पुलिस आरोपी की तलाश तो कर रही थी, मगर कई दिनों से वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था, जिसको लेकर पुलिस ने...

जालंधर, (मृदुल): थाना-6 की पुलिस ने एक नाबालिगा को शादी का झांसा देकर भगाने वालेआरोपी की गिरफ्तारी दिखाई है, जबकि असल में आरोपी ने खुद को थाने में सरैंडर किया है। पुलिस आरोपी की तलाश तो कर रही थी, मगर कई दिनों से वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था, जिसको लेकर पुलिस ने आरोपी के परिजनों को प्रैशराइज करके आरोपी को थाने में सरैंडर कराया है।

अब पुलिस ने इस बात को छिपाकर आरोपी की गिरफ्तारी शंगरीला होटल के पास से दिखा दी और बाकायदा प्रैसनोट तक  जारी कर दिया, ताकि मीडिया में वाहवाही बटोर सके। जबकि असल सरैंडर कराने की पुष्टि पीड़ित नाबालिगा की मां ने की है। एस.एच.ओ. सुरजीत सिंह गिल की ओर से मामले बारे जो प्रैसनोट जारी किया गया, उसमें यह कहानी गढ़ी गई कि बीती 20 जुलाई को पीड़ित नाबालिगा की मां नीलम पत्नी स्व. बिल्ला ने आकर शिकायत दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी को  लुधियाना का रहने वाला शिवम शादी का झांसा देकर भगा ले गया है जिसे पुलिस काफी देर से तलाश रही थी।

अब पुलिस ने आरोपी के परिजनों को प्रैशराइज करके आरोपी को थाने में पेश कराने के लिए कहा। मामले में पेंच तब फंसा, जब एस.एच.ओ. सुरजीत सिंह गिल ने बताया कि उक्त आरोपी को एक खुफिया इनपुट के बल पर उन्हें शंगरीला होटल के पास से गिरफ्तार किया है। वहीं मामले को लेकर पीड़िता की मां नीलम से बात की तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को नहीं पकड़ा। बल्कि आरोपी शिवम और उनकी बेटी को आरोपी की मां खुद लुधियाना से जालंधर आज सुबह 5 बजे थाने में लेकर आई थी। जहां आरोपी शिवम को सरैंडर करवाया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!