मशहूर Sufi Singer को सदमा, अचानक बेटे की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 18 Oct, 2024 12:12 PM

singer son died

सूफी गायक के बेटे की जालंधर में सड़क हादसे में मौत हो गई।

जालंधर: मशहूर सूफी गायक बंटी कव्वाल के बेटे की जालंधर में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार सहित इलाके में शौक की लहर है।

जानकारी के अनुसार  जालंधर के रहने वाले सूफी गायक बंटी कव्वाल का बेटा इवान (15) बुधवार को हादसे का शिकार हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वह 10वीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि मृतक इवान बुधवार को कुछ सामान लाने के लिए स्कूटर से बाजार गया था, जहां अचानक उसके स्कूटर के सामने एक कुत्ता आ गया।

इस दौरान स्कूटर नियंत्रण से बाहर हो गया और पास से गुजर रहे ई-रिक्शा से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में इवान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने इवान को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना बस्ती बावा खेल पुलिस को दी गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए थे। वहीं मृतक इवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!