साधु का लिबास पहने व्यक्ति महिला से बोला-जा तेरा उद्धार हो जाएगा और उड़ा ले गया सोने की चूडिय़ां

Edited By Vatika,Updated: 12 Sep, 2019 09:58 AM

robbery with woman

साधु का लिबास पहने एक व्यक्ति महिला से जालसाजी करते हुए उसके हाथों से सोने की चूडिय़ां उड़ाकर ले गया।

जालंधर: साधु का लिबास पहने एक व्यक्ति महिला से जालसाजी करते हुए उसके हाथों से सोने की चूडिय़ां उड़ाकर ले गया। मीना खन्ना निवासी लाडोवाली रोड ने बताया कि बुधवार को वह किशनपुरा के नजदीक पैदल जा रही थी, इस दौरान बाइक से आए 2 लोग उससे कुछ दूरी पर रुक गए। उनमें से एक व्यक्ति ने साधु का लिबास पहना हुआ था।
PunjabKesari
बाइक चालक ने उससे कहा कि उसके पीछे बैठा व्यक्ति बहुत पहुंचा हुआ संत है। साधु ने नीचे से मिट्टी उठाकर उसे हाथ खोलने के लिए कहा और फिर मुट्ठी बंद करने के लिए कहा और बोला कि जा अब तेरा उद्धार हो जाएगा। साधु भेष वाले आरोपी ने बड़ी चालाकी से उसके दोनों हाथों से सोने की चूडिय़ां उतार लीं। जैसे ही उसे इस बात का अहसास हुआ दोनों व्यक्ति बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। 

PunjabKesari

शोर मचाने पर लोग आरोपियों को पकडऩे के लिए भागे इस दौरान भीड़ ने एक बेकसूर युवक को स्नैचर समझ कर धुन दिया। थाना 3 के ए.एस.आई. बलवीर सिंह ने बताया कि उक्त युवक को पूछताछ में बेकसूर पाए जाने के बाद छोड़ दिया गया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!