प्रिंसीपल के घर दिन-दिहाड़े घुसे चोर, कैश व सोने के गहने चोरी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Oct, 2019 01:51 PM

robbery at principal house

बस्ती भूरे खान में रहती दोआबा आर्य स्कूल की प्रिंसीपल के घर चोरों ने दिन-दिहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

जालंधर(स.ह.): बस्ती भूरे खान में रहती दोआबा आर्य स्कूल की प्रिंसीपल के घर चोरों ने दिन-दिहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर मेन गेट का ताला काट कर अंदर घुसे थे और अलमारी के लॉकर में से कैश व गहने चुरा ले गए। 

थाना एक की पुलिस को दी गई शिकायत में प्रिंसीपल विम्मी कक्कड़ पत्नी सतीश कक्कड़ निवासी बस्ती भूरे खान ने बताया कि मंगलवार की सुबह 8 बजे वह हर रोज की तरह स्कूल के लिए निकल गई थी। 10.30 बजे जब सिलैंडर वाला सिलैंडर देने आया तो उसका फोन आने पर वह घर पहुंची तो मेन गेट का ताला कटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर अलमारी का लॉकर तोड़ कर 30 हजार रुपए, तीन सोने के टॉप्स की जोड़ियां, 2 अंगुठियां व अन्य सामान चुरा कर ले गए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!