9 माह से नाबालिगा को बना रहा था हवस का शिकार,ऐसे खुला राज

Edited By swetha,Updated: 21 Sep, 2019 04:15 PM

rape case

मकान मालिक के बेटे द्वारा किराएदार की 15 वर्षीय नाबालिगा बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

जालंधरः मकान मालिक के बेटे द्वारा किराएदार की 15 वर्षीय नाबालिगा बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूत्रों मुताबिक  नेपाली परिवार से संबंधित लड़की काफी समय से थाना नंबर-8  के अधीन आते एक होटल के मैनेजर के मकान में किराए पर रह रही है। इस वारदात को अंजाम होटल मैनेजर के बेटे की तरफ से दिया गया है।

बताया जा रहा है कि पिछले 9 माह से वह उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा था। इस घटना का पता परिवार को उस समय लगा जब लड़की काफी दिनों से बीमार और तनाव में रहने लगी। परिवार वालों ने उक्त लड़की से तनाव में रहने का कारण पूछा तो उसने सारी घटना परिवारवालों को बताई। इसके बाद परिवार की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामला दर्ज कर जांच करने की बात कही है। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!