पावर निगम ने गुरु नानक स्वीट को किया 3.60 लाख जुर्माना

Edited By swetha,Updated: 21 Sep, 2019 08:34 AM

power corporation fined 3 60 lakhs to guru nanak sweet

बिजली चोरी के आरोपों में गुरु नानक पुरा (चौगिट्टी) के गुरु नानक स्वीट को पावर निगम ने 3.60 लाख रुपए जुर्माना ठोका है

जालंधर: बिजली चोरी के आरोपों में गुरु नानक पुरा (चौगिट्टी) के गुरु नानक स्वीट को पावर निगम ने 3.60 लाख रुपए जुर्माना ठोका है । जल्द ही एफ.आई.आर. भी करवाई जा रही है। पावर निगम ने बताया कि इन्फोर्समैंट की टीम ने 18 सितम्बर को गुरु नानक स्वीट में छापा मारा, जिस दौरान कई खामियां सामने आईं। 

एस.डी.ओ. धर्मेन्द्र शर्मा के मुताबिक रेड में पता चला की सैक्शन लोड 1 किलोवाट था जबकि चल 15 किलोवाट था। इस उपरांत 19 सितम्बर को मीटर चैक करवाने के लिए एम.ई. लैब में भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक जांच में पता चला की मीटर 74 प्रतिशत धीरे चल रहा था। मीटर में सर्कट लगा कर उसे पक्के तौर पर धीरे किया गया था।  अधिकारियों के मुताबिक पूरी जांच प्रक्रिया के बाद 3.60 लाख जुर्माना किया गया। वहीं, इस संबंध में गुरुनानक स्वीट का पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!