फ्लाइट लेट होने से यात्री परेशान, टिकट भी रद्द करवानी पड़ रही

Edited By swetha,Updated: 20 Jan, 2020 08:39 AM

passenger upset due to flight late also having to cancel the ticket

आदमपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए दोआबा क्षेत्र की इकलौती स्पाइसजैट फ्लाइट कभी मौसम तो कभी तकनीकी खराबी के कारण लेट हो रही है।

जालंधर(सलवान): आदमपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए दोआबा क्षेत्र की इकलौती स्पाइसजैट फ्लाइट कभी मौसम तो कभी तकनीकी खराबी के कारण लेट हो रही है। सूत्रों के मुताबिक भोपाल में धुंध के कारण फ्लाइट लेट होती है क्योंकि स्पाइसजैट फ्लाइट भोपाल से दिल्ली होकर आदमपुर आती है। फ्लाइट दिल्ली से जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट के लिए 03 घंटे 20 मिनट की देरी से चली जो आदमपुर में 2 बज कर 35 मिनट पर पहुंची।

स्पाइसजैट फ्लाइट का दिल्ली से आदमपुर चलने का समय सुबह 10 बज कर 05 मिनट पर है और आदमपुर सुबह 11 बज कर 20 मिनट पर पहुंचती। वहीं जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सुबह 11 बज कर 45 मिनट पर चलती है और दिल्ली दोपहर 12 बज कर 50 मिनट पहुंचती है। वहीं रविवार को स्पाइसजैट फ्लाइट का जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए 3 घंटे 10 मिनट की देरी से दोपहर 2 बज कर 55 मिनट पर चली और दिल्ली 3 घंटे 15 मिनट की देरी से दोपहर 4 बज कर 15 मिनट पर दिल्ली पहुंची। फ्लाइट लेट होने के कारण कनैकिं्टग फ्लाइट के यात्री लगातार परेशान हो रहे हैं। ऐसे में टिकट रद्द करवानी पड़ रही है। यात्री टिकट लेने से पहले सोच रहे हैं की टिकट ले यहां न लें।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!