जिले में अब 8 माइक्रो व 2 कंटेनमैंट जोन घोषित

Edited By Vatika,Updated: 04 Jul, 2020 10:05 AM

now 8 micro and 2 container zones declared in the district

कोविड-19 महामारी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जालंधर में घोषित किए जा रहे कंटेनमैंट जोनस और माइक्रो कंटेनमैंट जोनस की सूची में

जालंधर(चोपड़ा): कोविड-19 महामारी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जालंधर में घोषित किए जा रहे कंटेनमैंट जोनस और माइक्रो कंटेनमैंट जोनस की सूची में संशोधन करते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने उच्चा सुराजगंज, संजय गांधी नगर को नए माइक्रो कंटेनमैंट जोनस घोषित किया है। जबकि 30 जून को जारी की गई माइक्रो कंटेनमैंट जोनस की सूची में से महेन्द्रू मोहल्ला, टीचर कालोनी (गोपाल नगर), फ्रैंड्स कालोनी, गांव नागरा बिलगा को बाहर कर दिया है। 

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से मिले पत्र के बाद इन जोनस में संशोधन किया गया है। जिसके बाद अब जिले में 8 माइक्रो कंटेनमैंट जोनस और 2 कंटेनमैंट जोन बाकी रह गए है। आज जारी की गई सूची में उच्चा सुराजगंज, संजय गांधी नगर के अलावा सैनिक विहार जमशेर, बांसा वाला बाजार शाहकोट, राम नगर (इंडस्ट्रियल एरिया), सिदार्थ नगर, उपकार नगर, पुराना संतोखपुरा, संत नगर, नजदीक दुख निवारण गुरूद्वारा लंबा पिंड को माइक्रो कंटेनमैंट जोनस की सूची में शामिल किया गया है जबकि सर्व हितकारी स्कूल विद्या धाम सूर्या एन्क्लेव और बब्बू बाबे वाली गली भार्गव कैंप को कंटेनमैंट जोनस की कैटागिरी में रखा गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!