दिमागी तौर पर परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Edited By Vaneet,Updated: 01 Apr, 2020 10:06 PM

mentally disturbed person commits suicide

मंगलवार रात गांव तखानवध के नौजवान व्यक्ति ने दिमागी परेशानी के चलते फंदा लगा लिया। ...

मोगा: मंगलवार रात गांव तखानवध के नौजवान व्यक्ति ने दिमागी परेशानी के चलते फंदा लगा लिया। जांच अधिकारी एएसआई सोहन सिंह थाना अजीत वाल ने बताया कि कल रात उन्हें फोन आया के किसी व्यक्ति ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है जिस पर वह मौके पर पहुंचे और शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। उन्होंने बताया कि मृतक हरजिंदर सिंह 28 वर्ष उत्तर गुरपाल सिंह निवासी गांव तखानवध का विवाह 5 वर्ष पहले गांव चंदनवा की लड़की के साथ हुआ था तथा वह दिहाड़ीदार व्यक्ति था। 

5 वर्ष में उसके घर दो बेटियों ने जन्म लिया था जिस कारण वह अभी से उनके विवाह को लेकर दिमागी परेशान रहता था। कल रात उसने अपने घर के कमरे में चुन्नी का फंदा बनाकर छत के पंखे से लटक आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी कुलदीप कौर ने बताया कि पति को इस बारे मे बहुत बार समझाया गया कि अभी से बच्चों के विवाद को लेकर क्यों परेशान हो रहे हो परंतु उनकी दिमागी परेशानी बढ़ती जा रही थी। जांच अधिकारी एएसआई सोहन सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी कुलदीप कौर के बयानों के आधार पर पोस्टमार्टम कर शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!