Gymkhana Club Elections में फिर उलटफेर, अब मेजर कोछड़ भी नहीं लड़ेंगे चुनाव
Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Aug, 2026 05:02 PM

गत दिवस रिजेंट पार्क में प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान जिमखाना क्लब चुनावों के लिए प्रोग्रेसिव ग्रुप का गठन हुआ था...
जालंधर(अश्वनी खुराना): गत दिवस रिजेंट पार्क में प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान जिमखाना क्लब चुनावों के लिए प्रोग्रेसिव ग्रुप का गठन हुआ था और मेजर कोछड़ को कैशियर पोस्ट का उमीदवार बनाया गया था। मेजर कोछड़ ने भी अब चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है और इसके पीछे निजी कारण बताए हैं।
गौरतलब है कि प्रोग्रेसिव ग्रुप की ओर से घोषित सेक्रेटरी पोस्ट का उम्मीदवार भी बदला जा चुका है। अब देखते हैं प्रोग्रेसिव ग्रुप कैशियर पोस्ट पर किसे खड़ा करते है या सौरभ खुल्लर निर्विरोध चुनाव जीत जाते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here