मनियारी की दुकान में पेट्रोल छिड़क कर शरारती तत्वों ने लगाई आग

Edited By Mohit,Updated: 18 Aug, 2019 10:38 PM

jalandhar hindi news

थाना कैंट के अधीन आते क्षेत्र संसारपुर में बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने एक मनियारी की दुकान में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

जालंधर (महेश): थाना कैंट के अधीन आते क्षेत्र संसारपुर में बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने एक मनियारी की दुकान में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इस घटना को रात्रि 1ः30 बजे अंजाम दिया गया। आग लगी देख लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। 

दुकानदार ज्योति का कहना है कि वह पिछले तीन साल से किराए पर इस दुकान में गुरु कृपा काॅस्मेटिक्स के नाम से कार्य कर रही है। उनका कहना है कि रात्रि में कुछ शरारती लोगों द्वारा पेट्रोल डाल कर आग लगा दी, आग लगाकर भागते समय पेट्रोल की बोतल वहीं गिरी गई और जब लोग मौके पर पहुंचे तब वहां पर पेट्रोल की तेज बदबू आ रही थी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर बात सुनी और जल्द कार्रवाई कर शरारती लोगों को पकड़ने की बात कही। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!