अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 20 बाइक व 10 मोबाइल बरामद

Edited By Vaneet,Updated: 16 Nov, 2019 03:25 PM

interstate bike thief gang busted

थाना लांबड़ा की पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सरगना सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ....

जालंधर(कमलेश): थाना लांबड़ा की पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सरगना सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्यों से 20 मोटरसाइकिल व 10 मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपितों की पहचान मुख्य सरगना तलवंडी चौधरियां निवासी सेठी सिंह उर्फ सेठी, कपूरथला निवासी परमजीत सिंह उर्फ पब्बा, नकोदर निवासी बलविंदर सिंह उर्फ मानी और नकोदर निवासी बुकण सिंह उर्फ बुकण को गिरफ्तार किया है।

PunjabKesari

जानकारी देते हुए एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्प बाली को गुप्त सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय चोर गिरोह चोरी के मोटरसाइकिल बेचने के लिए बड़ी गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं। जिस पर पुलिस ने रेड करके चारों को पकड़ लिया। इन लोगों के पास से बाइक और मोबाइल मिले हैं। बरामद किए गए सभी मोटरसाइकिल और मोबाइल जालंधर, लांबड़ा, लोहियां, कपूरथला, नकोदर से चोरी किए गए थे। चारों आरोपी करीब एक साल से चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!