नॉर्थ हलके में कम्बोज समर्थकों और अन्य नेताओं ने जताया विरोध, मंडल 1 और 2 में चुनाव स्थगित

Edited By swetha,Updated: 07 Dec, 2019 10:39 AM

in north area supporters of kamboj and other leaders protested

भाजपा जालंधर द्वारा आज संगठनात्मक चुनावी प्रक्रिया के चलते उत्तरी हलके (नॉर्थ) के अंतर्गत पड़ते मंडल नंबर 1 व 2 के मंडल अध्यक्षों के चुनाव करवाने के लिए विशेष तौर पर पहुंचे पार्टी चुनाव प्रभारी व पार्टी महासचिव दयाल सिंह सोढी को उत्तरी हलके के...

जालंधर: भाजपा जालंधर द्वारा आज संगठनात्मक चुनावी प्रक्रिया के चलते उत्तरी हलके (नॉर्थ) के अंतर्गत पड़ते मंडल नंबर 1 व 2 के मंडल अध्यक्षों के चुनाव करवाने के लिए विशेष तौर पर पहुंचे पार्टी चुनाव प्रभारी व पार्टी महासचिव दयाल सिंह सोढी को उत्तरी हलके के कार्यकत्र्ताओं के खासे विरोध का सामना करना पड़ा। 

मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे नवल कम्बोज समर्थकों व अन्य नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया को असंवैधानिक करार देते आपत्ति दर्ज कराई। समर्थकों के बुलाने पर नवल कम्बोज भी चुनावों के लिए बुलाई गई बैठक में पहुंचे, जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओम की बात चुनाव प्रभारी दयाल सोढी के सामने रखते हुए चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल करते हुए पार्टी हित में कार्यकत्र्ताओं की अनदेखी को रोकने की मांग की। 
वहीं, कार्यकत्र्ताओं का कहना था कि पार्टी में सत्ता दौरान सिर्फ विधायकों के कहने पर मंडल अध्यक्ष बनते रहे हैं बाकी मेहनती कार्यकत्र्ताओं को पार्टी में स्थान नहीं मिलता है और अब जब चुनाव करवाए जाने हैं तो इसमें भी वैधानिक प्रक्रिया नहीं अपनाई है जो कार्यकत्र्ताओं के साथ सरासर धक्का है। 

वहीं, रवि महेन्द्रू, मिन्टा कोछड़, जतिन्द्र चोपड़ा व कमलजीत सहगल ने भी चुनावी प्रक्रिया पर पार्टी चुनाव अधिकारियों पर तीखे सवाल दागे। उन्होंने बूथ इंचार्जों की लिस्ट, मंडल अध्यक्षों के आवेदन के बारे में जानकारी मांगी है। वहीं, चुनाव से पहले कार्यकत्र्ताओं को सूचना न देने संबंधी भी शिकायत की गई। उधर, चुनाव प्रभारी दयाल सिंह सोढी ने कार्यकत्र्ताओं के विरोध के बाद मंडल अध्यक्षों के चुनावों को स्थगित कर दिया है। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!