हर्ष झांजी मिशन मोदी सेना के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

Edited By Mohit,Updated: 28 Sep, 2020 06:31 PM

harsha jhanji mission appointed as state president of modi army

मिशन मोदी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा रतन जी महाराज व महामंत्री रोहतेश शर्मा ने...............

जालंधर (स.ह.): मिशन मोदी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा रतन जी महाराज व महामंत्री रोहतेश शर्मा ने एडवोकेट हर्ष झांजी को मिशन मोदी सेना पंजाब का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अपनी इस नियुक्ति के बाद हर्ष झांजी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन पर विश्वास प्रकट करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का महत्वपूर्ण पद सौंपा है, जिसके लिए वे उनके आभारी हैं। 

झांजी ने कहा कि मैं इस जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा और जो विश्वास उन्होंने मुझ में जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि मिशन मोदी सेना अभियान का पंजाब में विस्तार किया जा रहा है, जिसकी जिम्मेवारी उन्हें दे दी गई है। जल्द ही जमीनी स्तर पर इसका विस्तार किया जाएगा। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!