गैंगस्टर रिंका की तलाश में दिल्ली के तिलक नगर में रेड, होटल से गायब मिला रिंका

Edited By Vatika,Updated: 31 Aug, 2018 01:02 PM

gangster rinka

गैंगस्टर बिन्नी गुज्जर को भगाने के लिए मास्टर माइंड का काम कर रहे गैंगस्टर रिंका को अरैस्ट करने सी.आई.ए. स्टाफ ने दिल्ली में तिलक नगर स्थित एक होटल में रेड की लेकिन रिंका वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने होटल के सी.सी.टी.वी. चैक करवाने को कहा तो...

जालंधर (वरुण): गैंगस्टर बिन्नी गुज्जर को भगाने के लिए मास्टर माइंड का काम कर रहे गैंगस्टर रिंका को अरैस्ट करने सी.आई.ए. स्टाफ ने दिल्ली में तिलक नगर स्थित एक होटल में रेड की लेकिन रिंका वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने होटल के सी.सी.टी.वी. चैक करवाने को कहा तो पता लगा कि उस होटल में कैमरे नहीं लगे थे। पुलिस खाली हाथ वीरवार को वापस लौट आई। 

लेडी शूटर नवदीप कौर के मोबाइल से बात करने पर पता लगा था कि रिंका दिल्ली के तिलक नगर में स्थित होटल में रुका है लेकिन जब तक सी.आई.ए. स्टाफ दिल्ली पहुंची तब तक वह फरार हो चुका था। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले ही रिंका होटल छोड़ कर जा चुका था। उधर, लेडी शूटर नवदीप ने पूछताछ में बताया कि खरड़ में जब उन्होंने अकाऊंटैंट से गाड़ी लूटी थी तो तब रिंका भी उनके साथ ही था। लूट की गाड़ी व खुद की गाड़ी के साथ वे कपूरथला रोड पर स्थित होटल रैन बसेरा में रुके थे। लेडी शूटर, उसके साथी अनिल, गोली व रिंका भी होटल में रुके थे लेकिन वहां से रिंका दिल्ली के लिए निकल गया था। 

लेडी शूटर को साथ लेकर चंडीगढ़ के सैलून में रेड: सी.आई.ए. स्टाफ की दूसरी टीम ने लेडी शूटर नवदीप को साथ लेकर चंडीगढ़ के एक सैलून में भी रेड की। पूछताछ में लेडी शूटर ने बताया कि रिंका द्वारा दिए उसे 4 वैपनों से एक वैपन उसने इसी सैलून में काम करने वाले युवक को दिया था।सैलून जाकर पता लगा कि नवदीप कौर के अरैस्ट होने के बाद से ही वह युवक काम पर नहीं आ रहा था। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!