DRM ने जालंधर-फिरोजपुर रेल सैक्शन पर सतलुज दरिया पर बने ब्रिज का किया निरीक्षण

Edited By swetha,Updated: 20 Aug, 2019 08:50 AM

drm inspected bridge on satluj canal

फिरोजपुर रेल मंडल के डी.आर.एम. राजेश अग्रवाल ने तमाम मंडल अधिकारियों को साथ लेकर जालंधर-फिरोजपुर रेल सैक्शन पर गिद्दड़पिंडी-मक्खू के बीच सतलुज दरिया के ऊपर बने ब्रिज नंबर-84 का निरीक्षण किया।

जालंधर(गुलशन): फिरोजपुर रेल मंडल के डी.आर.एम. राजेश अग्रवाल ने तमाम मंडल अधिकारियों को साथ लेकर जालंधर-फिरोजपुर रेल सैक्शन पर गिद्दड़पिंडी-मक्खू के बीच सतलुज दरिया के ऊपर बने ब्रिज नंबर-84 का निरीक्षण किया। दरिया उफान पर होने के कारण पानी रेलवे ब्रिज की गार्डर को छूने लगा, जिस कारण एहतियात के तौर पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया।

इसी वजह से जालंधर-फिरोजपुर रूट की 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और 2 ट्रेनों का रूट बदलकर चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डी.आर.एम. के साथ ए.डी.आर.एम. एन.के. वर्मा के अलावा ऑप्रेटिंग, पाथवे, सेफ्टी सहित कई अन्य विभागों के इंचार्ज भी मौजूद थे। डी.आर.एम. ने कहा कि राज्य सरकार के मुताबिक अगले 36 घंटों में बाढ़ का अंदेशा बना हुआ है, क्योंकि सोमवार को भी भाखड़ा डैम से पानी छोड़ा गया है। यात्रियों की सुरक्षा में कोताही नहीं बरती जाएगी इसलिए ट्रेनों का आवागमन फिलहाल रोक दिया गया है।

वहीं, दूसरी तरफ फिल्लौर के पास भी सतलुज दरिया उफान पर होने के कारण ट्रेनों को बड़े एहतियात से चलाया जा रहा है। सतलुज के ऊपर से 100 या 110 किलोमीटर की स्पीड से गुजरने वाली ट्रेनों की स्पीड घटाकर मात्र 20 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेलवे कर्मचारी पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं। कर्मचारी पूरी तरह से मुस्तैद हैं। 24 घंटे ड्यूटी पर स्टाफ तैनात किया गया है। मंडल अधिकारी कर्मचारियों से पल पल की जानकारी ले रहे हैं। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!