सड़कों पर खड़े होकर सब्जी बेचने वालों के कर्फ्यू पास होंगे कैंसिल

Edited By Vatika,Updated: 28 Mar, 2020 09:18 AM

curfew will be canceled

नई सब्जी मंडी मकसूदां में सुबह पब्लिक की भीड़ काबू न आने के कारण जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए शनिवार सुबह से इसे पुलिस छावनी में तबदील

जालंधर(शैली): नई सब्जी मंडी मकसूदां में सुबह पब्लिक की भीड़ काबू न आने के कारण जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए शनिवार सुबह से इसे पुलिस छावनी में तबदील करने का प्लान तैयार किया है और मंडी में सुरक्षा व्यवस्था की कमान वेयरहाऊस के जिला मैनेजर करणदीप सिंह व ए.सी.पी. हरविंद्र सिंह को सौंपी है।

आढ़तियों संग जिला प्रशासनिक अधिकारी बरजीत वालिया ने बैठक करते हुए सभी को सुरक्षा के प्रति अलर्ट किया और कहा कि मंडी में रोजाना सुबह हजारों लोगों की भीड़ उमड़ रही है जिस पर अगर काबू न पाया गया तो मंडी से कोरोना वायरस के संक्रमण विस्फोटक रूप ले लेगा। शनिवार सुबह से पुलिस प्रशासन मंडी को कब्जे में लेगा व आने-जाने का केवल एक ही गेट खुलेगा। यहां रिटेल फडिय़ां लगाने वालों पर कार्रवाई होगी व मंडी के भीतर केवल शहर में जाकर सब्जी बेचने वालों को ही दाखिल होने दिया जाएगा और यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि रिक्शा-रेहड़ी चालक सब्जी विक्रेता शहर के प्रत्येक क्षेत्र में पहुंचे।

मंडी के बाहर सामान बेचने वालों के कर्फ्यू पास कैंसिल किए जाएंगे व मंडी से सब्जी लेकर जाने वालों को एक या डेढ़ घंटे में मंडी से बाहर निकलना होगा। सब्जी सप्लाई करने वाले व्यक्ति को पास की जरूरत नहीं है, अगर जरूरत हुई तो मौके पर अलॉट भी किया जा सकता है। बैठक दौरान डी.एम.ओ. दविंद्र सिंह, मार्कीट कमेटी सचिव सुखदीप सिंह, आढ़ती शैंटी बत्तरा, मदन मोहन, परवेश, सुभाष ढल्ल, कृष्ण अनेजा, गुरमिंद्र सिंह कुक्कू, रविशंकर गुप्ता, बिल्ला जोसन, ओम प्रकाश सहित सभी ने विचार-विमर्श किया। आढ़तियों ने जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!