कार और एक्टिवा के बीच टक्कर, 2 महिलाएं घायल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Oct, 2019 09:16 AM

collision between car and activa 2 women injured

जालंधर-जम्मू नैशनल हाईवे पर गांव सधा चक्क के पास एक कार और एक्टिवा की टक्कर में 2 महिलाएं घायल हो गईं।

भोगपुर(सूरी): जालंधर-जम्मू नैशनल हाईवे पर गांव सधा चक्क के पास एक कार और एक्टिवा की टक्कर में 2 महिलाएं घायल हो गईं। 

जानकारी के अनुसार कार सवार पठानकोट से जालंधर जा रहे थे। जब कार सधा चक्क चौक के पास पहुंची तो एक एक्टिवा पर सवार 2 महिलाएं डल्ला गांव की ओर से आते हुए चौराहे से सड़क पार कर रही थीं। दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा दुर्घटनास्थल से काफी दूर जा गिरी। हादसे में जसवीर कौर पत्नी सुखदीप सिंह और सुखदीप कौर पुत्री कुलदीप सिंह दोनों जमालपुर निवासी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं को थाना प्रभारी सतनाम सिंह और हाईवे के प्रभारी रणधीर सिंह ने भोगपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस चौकी पचरंगा के प्रभारी सुखजीत सिंह बैंस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!