चोरों का आतंक, कोठी से उड़ाए नकदी व गहने

Edited By Kalash,Updated: 03 Dec, 2023 05:17 PM

cash and jewelry stolen from the house

नकोदर के मौहल्ला रणजीत नगर में दिनदहाड़े चोरों ने एक कोठी को निशाना बनाते हुए अलमारी के ताले तोड़ कर करीब 40 तोले सोने के गहने और एक लाख के करीब नकदी लेकर फरार हो गए

मल्लियां कलां/नकोदर : नकोदर के मौहल्ला रणजीत नगर में दिनदहाड़े चोरों ने एक कोठी को निशाना बनाते हुए अलमारी के ताले तोड़ कर करीब 40 तोले सोने के गहने और एक लाख के करीब नकदी लेकर फरार हो गए। घर के मालिकों को उस समय पता चला जब वह घर लौटे और थाना सिटी पुलिस को सूचना दी।  

थाना सिटी पुलिस और इलाके के कौंसलर हेमंत शर्मा मौके पर पहुंचे। कोठी के मालिक कृष्ण कुमार निवासी रणजीत नगर ने पुलिस को बताया कि परिवार किसी विवाह समारोह पर गया था जब वह दोपहर घर आए तो देखा कि घर के अंदर ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता लगा कि अलमारी से 40 तोले सोने के गहने और करीब एक लाख रुपए की नकदी गायब थी। स्थानिय पुलिस प्रशासन ने इस संबंध में प्रारंभिक जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!