24,750 एम.एल. शराब सहित 4 स्मगलर गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Jul, 2020 02:49 PM

4 smugglers arrested with alcohol

थाना रामा मंडी की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 4 शराब स्मगलरों को गिरफ्तार किया है।

जालंधर(मृदुल): थाना रामा मंडी की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 4 शराब स्मगलरों को गिरफ्तार किया है। मुलजिमों से कुल 24,750 मिलिलीटर शराब बरामद हुई है।

ए.सी.पी. हरसिमरत सिंह ने बताया कि एस.एच.ओ. सुलक्खण सिंह के नेतृत्व में ए.एस.आई. अजमेर लाल ने न्यू ग्रीन नगर के रहने वाले राजेश कुमार को 6750 मि.ली. शराब सहित पकड़ा, जबकि ए.एस.आई. जसबीर सिंह ने नवेद कुमार उर्फ निंदी से 9000 एम.एल. शराब बरामद की। दूसरी ओर ए.एस.आई. बलविन्दर सिंह ने लव कुमार उर्फ धीरज निवासी किशनपुरा और राकेश कुमार उर्फ बौना को गिरफ्तार किया जिनसे 9000 एम.एल. शराब बरामद की गई। पकड़े गए मुलजिमों को जल्द ही कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!