20 बोरी चुरापोस्त सहित 3 गिरफ्तार

Edited By Vaneet,Updated: 26 Jun, 2019 06:21 PM

20 sacks were stolen in truck police got control over 3

पुलिस ने चूरापोस्त तथा नशीले पदार्थ सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संदीप कुमार उर्फ दीपू पुत्र हीरा राम, वासी फिरोजपुर, भजन लाल पुत्र गैंदा राम वासी फिरोजपुर, पप्पू शाह पुत्र बहादर चंद महेतपुर के तौर पर हुई है।..

जालंधर(सोनू,शौरी): पुलिस ने चूरापोस्त तथा नशीले पदार्थ सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संदीप कुमार उर्फ दीपू पुत्र हीरा राम, वासी फिरोजपुर, भजन लाल पुत्र गैंदा राम वासी फिरोजपुर, पप्पू शाह पुत्र बहादर चंद महेतपुर के तौर पर हुई है।

PunjabKesari

जानकारी देते हुए एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सी.आई.ए स्टाफ के प्रभारी शिव कुमार पुलिस पार्टी के साथ फोकल प्वाइंट गांव नोकजा के नजदीक गशत कर रहे थे तो इस दौरान उन्हें वहां एक ट्रक खड़ा दिखाई दिया। जिसमें आरोपी दीपू व भजन लाल सवार थे। शक के अधार पर जब ट्रक की तलाशी ली गई तो ड्राईवर की सीट के पीछे बने कैबिन से 400 किलोग्राम (20 बोरियां) चूरापोस्त बरामद हुई। वहीं इसी तरह गोराया पुलिस के एस.आई मलकीत सिंह ने रुड़का खुर्द पुल पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी पप्पू को 200 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गहराई से पूछताछ आरंभ कर दी है। 

PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!