3 ग्राम हेरोइन सहित 2 युवक गिरफ्तार

Edited By Vaneet,Updated: 24 Aug, 2019 07:00 PM

2 youth arrested with 3 grams of heroin

बस्ती बावा खेल की पुलिस ने तीन ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।..

जालंधर(मृदुल): बस्ती बावा खेल की पुलिस ने तीन ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

जानकारी के अनुसार बस्ती पीरदाद की नहर पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को चैकिंग के लिए रोका। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों से तीन ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हिमांशू उर्फ अंशु पुत्र जोति कांत निवासी कपूरथला और नरसिमा पुत्र अमरीक सिंह निवासी कपूरथला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!