ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Edited By swetha,Updated: 09 Nov, 2019 08:19 AM

1 died in accident

थाना छावनी के अधीन पड़ते रामा मंडी चौक नजदीक सड़क पार करते हुए एक व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जालंधर(महेश): थाना छावनी के अधीन पड़ते रामा मंडी चौक नजदीक सड़क पार करते हुए एक व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। 

मौके पर मौजूद पी.सी.आर. मुलाजिमों ने ट्रक चालक को भागते हुए काबू कर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया जहां पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी देते हुए थाना छावनी के प्रभारी रामपाल ने बताया कि मृतक की पहचान जसविन्द्र सिंह पुत्र कोर सिंह निवासी गांव चांदपुर मोहाली के रूप में हुई है जो कि पेपर मिल कठुआ में काम करता है।

सुबह जब वह बस से उतर कर सड़क पार कर रहा था तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया और अस्पताल ले जाते ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि हादसे के समय मौके पर नाकाबंदी दौरान खड़े पी.सी.आर. कर्मचारियों ने ट्रक चालक बलजीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव कोहाल कलां कपूरथला को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!