पुलिस के हाथ लगी सफलता, नशीली गोलियों व कैप्सूल सहित एक गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 11 Mar, 2023 12:02 PM

one arrested with intoxicating pills and capsules

थाना माडल टाऊन पुलिस ने 200 नशीली गोलियां तथा 18 नशीले कैप्सूल बरामद कर एक को गिरफ्तार किया है

होशियारपुर : थाना माडल टाऊन पुलिस ने 200 नशीली गोलियां तथा 18 नशीले कैप्सूल बरामद कर एक को गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई. चरणजीत सिंह साथी कर्मचारियों के साथ श्री चंद मार्कीट से सिविल अस्पताल को जा रहे थे। जब पुलिस पार्टी मेन रोड से थोड़ा पीछे थी तो एक व्यक्ति अपने हाथ में एक काले रंग का लिफाफा पकड़े आता दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देख कर पीछे को जाने लगा।

साथी कर्मचारी की मदद से काबू कर नाम पता पूछने पर अपना नाम गौरव कौशल पुत्र गुरदीप कौशल निवासी स्कीम नंबर 2 रहीमपुर थाना माडल टाऊन बताया। लिफाफे की तलाशी लेने पर उसमें से 20 पत्ते अल्प्राजोलम टेबलेट प्रत्येक पत्ते में 10 गोलियां तथा 18 लाल रंग के नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!