Edited By Kalash,Updated: 01 Mar, 2026 05:51 PM

थाना बुल्लोवाल पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है।
होशियारपुर (राकेश): थाना बुल्लोवाल पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। ए.एस. आई. कश्मीरी लाल साथी कर्मचारियों के साथ नसराला से गगनौली की तरफ जा रहे थे। जब पुलिस पार्टी टू लाइट पब्लिक स्कूल से थोड़ा आगे पहुंची तो कच्चे रास्ते से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया।
जो पुलिस पार्टी को सामने देखकर एकदम पीछे को जाने लगा और उसने अपनी पहनी हुई पेंट की जेब में से एक लिफाफा निकालकर कच्चे रास्ते के किनारे फेंक दिया। शक के आधार पर साथी कर्मचारियों की मदद से काबू करके नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम बलविंदर कुमार पुत्र संलग राम निवासी रामनगर ढैया थाना बुल्लोवाल बताया। उस द्वारा फेंके गए लिफाफे की तलाशी लेने पर उसमें से 60 खुली नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here