विवाहिता के परिजनों ने लगाए ससुरालियों पर गंभीर आरोप

Edited By Vaneet,Updated: 19 Feb, 2020 02:19 PM

married woman relatives made serious allegations against in laws

सिविल अस्पताल होशियारपुर के परिसर में मंगलवार दोपहर के समय गांव ताजपुर जिला कपूरथला के रहने वाले...

होशियारपुर(अमरेन्द्र): सिविल अस्पताल होशियारपुर के परिसर में मंगलवार दोपहर के समय गांव ताजपुर जिला कपूरथला के रहने वाले लवप्रीत कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी 4 माह की गर्भवती पत्नी नीलम को उसके मायके वाले कोई गलत दवा खिलाकर गर्भपात करवा रहे हैं। दूसरी तरफ विवाहिता नीलम के परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल में नीलम के साथ पिटाई की गई है जिसकी वजह से उसे माहिलपुर अस्पताल में दाखिल किया गया है। मंगलवार देर रात तक माहिलपुर अस्पताल में नीलम की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मीडिया को जानकारी देते हुए लवप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी शादी 25 अक्तूबर, 2019 को भुंगरनी गांव के रहने वाली नीलम के साथ हुई थी। वह पेशे से फोटोग्राफर का काम करता है। कल किसी बात पर नीलम घर में झगड़ा कर मायके चली गई। जब वह नीलम को लेने भुंगरनी आया तो उसके साथ नीलम के घर वालों ने बुरा बर्ताव किया। आज उसे पता चला कि उसकी पत्नी का गर्भपात करवाया जा रहा है लेकिन उसे बताया तक नहीं गया है। लवप्रीत ने कहा कि वह इस संबंधी शिकायत पुलिस को देने जा रहे हैं।

जब इस संबंध में नीलम के परिजनों से पूछा तो उन्होंने बताया कि ससुराल में नीलम के साथ न सिर्फ मारपीट की गई बल्कि उसके पेट पर चोट लगने से लगातार ब्लीङ्क्षडग हो रही है। हम लोग नीलम को लेकर माहिलपुर अस्पताल पहुंचे हैं जहां नीलम की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने नीलम के ससुरालियों पर गंभीर आरोप भी लगाए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!