गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक से बाइक की टक्कर, एक की मौत

Edited By Kalash,Updated: 18 May, 2022 05:53 PM

bike collides with truck laden with gas cylinders

होशियारपुर रोड पर अड्डा सतनौर में गलत पार्किंग कर खड़े गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई

गढ़शंकर (शोरी): होशियारपुर रोड पर अड्डा सतनौर में गलत पार्किंग कर खड़े गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

थाना माहिलपुर के गांव गुजरपुर के मुकट पुत्र हीरो ने बताया कि उसका बेटा कृष्णपाल व उसका साथी टीटू निवासी मोहाली गत सांय अपनी बाइक से गढ़शंकर की तरफ आ रहे थे कि सड़क पर गलत पार्किंग कर खड़े गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक से उनकी टक्कर हो गई, जिसमें मौके पर ही कृष्णपाल की मौत हो गई और टीटू को गहरी चोटें लगीं। मुकट के बयान पर पुलिस ने गाड़ी नंबर पी. बी. 09 एक्.स. 9771 के चालक विश्वास पुत्र उपेंदर राय गांव पाहबा थाना पड़िमल बिहार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!