स्कूटी और ट्रक के बीच जबरजस्त टक्कर, विदेश से छुट्टी पर आए व्यक्ति की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 30 Jul, 2026 02:14 PM

truck and scooty accident

गढ़शंकर-बंगा चौक में ट्रक के नीचे आने से स्कूटी सवार की मौके पर मौत हो जाने का मामला सामने आया है।

गढ़शंकर (संजीव): गढ़शंकर-बंगा चौक में ट्रक के नीचे आने से स्कूटी सवार की मौके पर मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार बंगा की तरफ से शहर की ओर आ रहा था, इस दौरान वह दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। स्कूटी सवार की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतक की पहचान N.R.I. गुरदयाल राम, पुत्र दौलत राम, निवासी अकालगढ़ के रूप में हुई है। उक्त व्यक्ति कतर से छुट्टी पर आया था। मौके पर पहुंची गढ़शंकर थाना पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रक को कब्जे में ले लिया है और व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखवा दिया है। इस मौके पर हलका इंचार्ज कांग्रेस अमरप्रीत सिंह लाली और दर्शन सिंह मट्टू कन्वीनर कंडी संघर्ष कमेटी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!