Edited By Kalash,Updated: 04 Oct, 2022 11:14 AM

मोटरसाइिकल की चाबी देने ज रहे युवक को घेरकर चोटें लगाने के आरोप में 4 लोगों के विरुद्ध थाना घनिए के बांगर की पुलिस ने केस दर्ज
बटाला (योगी): मोटरसाइिकल की चाबी देने ज रहे युवक को घेरकर चोटें लगाने के आरोप में 4 लोगों के विरुद्ध थाना घनिए के बांगर की पुलिस ने केस दर्ज करने का मामला सामने आया है।
पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में सैम निवासी लंगरवाल ने लिखवाया है कि वह अपने ताया रूपा के घर उसका बेटा ठीक न होने के कारण सो गया था और अगले दिन 25 सितम्बर को सुबह 4 बजे वह अपने पिता को मोटरसाइकिल की चाबी देने के लिए जा रहा था तो गांव के ही कुछ युवकों ने उसे घेर लिया व हथियारों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया तथा जब उसने शोर मचाया तो संबंधित चार युवक मौके से फरार हो गए। तदोपरान्त उसे पहले अमृतसर के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया और बाद में उसे चंडीगढ़ रैफर कर दिया, जहां से वह ट्रीटमैंट करवाने के बाद घर वापस आ गया और अब सी.एच.सी. फतेहगढ़ चूड़ियां में दाखिल है। उक्त मामले संबंधी ए.एस.आई अमरजीत सिंह ने कार्रवाई करते हुए संबंधित 4 युवकों के विरुद्ध बनती धाराओं तले केस दर्ज कर दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here