ड्रेन में से मिला युवक का अधजला शव

Edited By swetha,Updated: 01 Apr, 2020 02:18 PM

young man dead body found

ड्रेन के पास एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिला है।

बटाला(बेरी): ड्रेन के पास एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिला है। जानकारी के अनुसार गांव भुल्लर में से गुजरती ड्रेन में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग लगाकर एक नौजवान को फैंक दिया गया था। ड्रेन के पास स्थित डेरे वालों ने ड्रेन में से धुंआं उठता देखा और मौके पर पहुंचे। वहां अज्ञात व्यक्ति का शव जल रहा था। उन्होंने शव पर पानी फैंककर आग को बुझाया और सदर पुलिस को सूचना दी। 

 

 घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद डी.एस.पी फतेहगढ़ चूडियां बलबीर सिंह संधू, एस.एच.ओ सदर इंस्पैक्टर सुखराज सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए अज्ञात व्यक्ति का शव कब्जे में लेने के बाद शिनाख्त हेतु सिविल अस्पताल बटाला के शव गृह में पहुंचाया। यह भी पता चला है कि मृतक अज्ञात युवक की आयु करीब 35 वर्ष है और उसने जीन की पैंट पहनी हुई है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!