जमानत पर छूटते ही महिला ने फिर शुरू किया नशा तस्करी का धन्धा, हैरोइन व नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार

Edited By Vaneet,Updated: 17 Jan, 2020 03:29 PM

woman arrested with heroin and drugs

जिस महिला को सी.आई.ए. स्टाफ गुरदासपुर ने लगभग 7 माह पहले 10 ....

गुरदासपुर(विनोद): जिस महिला को सी.आई.ए. स्टाफ गुरदासपुर ने लगभग 7 माह पहले 10 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया था, उक्त महिला ने अदालत से जमानत पर छूटते ही फिर इसी धन्धे को अपना लिया तथा आज फिर 5 ग्राम हैरोइन तथा 1012 नशे के काम आने वाली गोलियों सहित गिरफ्तार की गई। 

जानकारी देते हुए सी.आई.ए. स्टाफ मे तैनात सब इंस्पैक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते हुए जब गांव जौड़ा छतरां के शमशान घाट के पास पंहुचे तो शक के आधार पर एक महिला को रोक कर पूछताछ की गई तो महिला ने अपनी पहचान कमला उर्फ बिल्ली पत्नी जीत राम निवासी गांव जौडा छतरां बताई। महिला के पास किसी नशीले पदार्थ होने का शक होने के चलते डीएसपी सिटी सुखपाल सिंह तथा महिला पुलिस को मौके पर बुलाया गया। डीएसपी की उपस्थिति में महिला पुलिस कर्मचारी सुलखनी द्वारा आरोपी कमला की तालाशी लेने पर उससे 5 ग्राम हैरोइन तथा 1012 गोलियां बरामद हुई। आरोपी कमला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट अधीन केस दर्ज किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त कमला उर्फ बिल्ली को उसने ही लगभग 7 माह पहले 10 ग्राम हैराइन सहित गिरफ्तार किया था तथा कुछ समय पहले ही कमला को अदालत से जमानत मिली है। जमानत मिलने के बाद उक्त कमला ने फिर नशा तस्करी का धन्धा शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला के विरुद्ध कपड़ा चोरी, शराब के अवैध कारोबार तथा एनडीपीएस एक्ट अधीन पहले ही कई केस दर्ज हैं तथा यह इस गैर कानूनी धन्धे की आदि है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!