पैसे वापिस मांगने पर चलाई गोलियां, 2 नामजद

Edited By Mohit,Updated: 01 Jun, 2020 03:19 PM

firing case in batala

पैसे वापिस मांगने पर गोलियां चलाने वाले दो व्यक्तियों के विरुद्ध थाना घनिए-के-बांगर की पुलिस ने केस..........

बटाला (बेरी): पैसे वापिस मांगने पर गोलियां चलाने वाले दो व्यक्तियों के विरुद्ध थाना घनिए-के-बांगर की पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है। पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में निर्मल सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी खोखर ने लिखवाया है कि उसने गांव के ही रहने वाले बलवंत सिंह को अपने ताया के बेटे सुखदेव सिंह से पैसे लेकर दिए थे और जो उक्त व्यक्ति वापिस नहीं लौटा रहा था। 

निर्मल सिंह अनुसार जब उसने बलवंत सिंह से पैसे वापिस मांगे तो उक्त व्यक्ति ने विगत 30 मई की रात्रि साढ़े 10 बजे के करीब जो वह अपने टयूबवैल से वापिस घर लौट रहा था तो घर के समीप उक्त व्यक्ति बलवंत सिंह, अजीत सिंह व मनिन्द्र सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासीयान खड़े थे, जिसके चलते बलवंत सिंह ने अपने साथियों से कहा कि यह बार-बार पैसे मांगता है, इसे मजा चखा दें जिसके चलते पहले मनिन्द्र सिंह ने अपनी डब में से रिवाल्वर निकालकर मुझे मार देने की नीयत से मुझे पर फायर किए एवं बाद में बलवंत सिंह ने अपनी दोनाली से दो फायर मुझे पर दिए जो मैंनें खुद को जमीन पर लेटकर बचाया।

उक्त मामले संबंधी ए.एस.आई गुरमिन्द्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध बनती धाराओं तले थाना घनिए-के-बांगर में केस दर्ज कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!