गाड़ी असंतुलित होकर गहरी खाई में गिरी, चालक सहित 3 घायल

Edited By swetha,Updated: 08 Jul, 2019 10:48 AM

3 injure in accident

पठानकोट-चम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्की से धार कलां मार्ग पर पड़े गड्ढों के करण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज गांव बुंगल में शिव मंदिर के नजदीक सड़क पर पड़े गड्ढे के कारण एक वर्ना कार संतुलन खो बैठी तथा 10 फुट खाई में जा गिरी।

पठानकोट(शारदा, मनिन्द्र): पठानकोट-चम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्की से धार कलां मार्ग पर पड़े गड्ढों के करण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज गांव बुंगल में शिव मंदिर के नजदीक सड़क पर पड़े गड्ढे के कारण एक वर्ना कार संतुलन खो बैठी तथा 10 फुट खाई में जा गिरी। 

कार चालक जतिन्द्र कुमार पुत्र स्वर्गीय सतीश कुमार निवासी भोगपुर (पंजाब) ने बताया कि वह अपने परिवार अपनी पत्नी व 3 बच्चों सहित डल्हौजी की ओर से अपने घर भोगपुर की ओर जा रहे थे तभी उक्त स्थल पर पहुंचे तो अचानक सड़क पर पड़े गड्ढों को बचाने के चक्कर में वह अपनी कार का संतुलन खो बैठे तथा उनकी कार सड़क के किनारे बनी पुलिया को तोड़ते हुए 10 फुट गहरी खाई में जा गिरी जिसमें उनको और उनकी पत्नी व बच्चों को चोटें आई हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों व मिलिट्री के लोगों की सहायता से नजदीकी मिलिट्री अस्पताल में ईलाज हेतु पहुंचाया गया। हादसे की खबर को देखते हुए स्थानीय लोगों ने रोष स्वरूप बताया कि पिछले काफी समय से इस मार्ग की हालत बहुत ही खराब हो गई है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं, कुछ जगहों पर तो मार्ग की दशा इस प्रकार खराब हो चुकी है कि वहां पर सड़क से ज्यादा छोटी-मोटी खड्ड प्रतीत होती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस ओर ध्यान देकर जल्द कोई कदम उठाया जाए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!