Police Action : चोरी के मोटरसाइकिल के साथ 2 चोर गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Jul, 2024 12:05 AM

police action  2 thieves arrested with stolen motorcycle

समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने 2 कथित चोरों को चोरी के एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

फिरोजपुर : समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने 2 कथित चोरों को चोरी के एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

यह जानकारी देते हुए ए.एस.आई. शर्मा सिंह ने बताया कि जब उनकी पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग करते हुए खाई वाला अड्डा के पास पहुंची तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि संजू पुत्र जोधा और सनम पुत्र सोनू वासी बस्ती आवा फिरोजपुर शहर मोटरसाइकिल चोरी करके आगे बेचने का धंधा करते हैं जो इस समय भी चोरी किया हुआ मोटरसाइकिल बेचने के लिए किला रोड पर बस्ती भट्टियां वाली के एरिया में एक डेयरी के पास खड़े हैं तो द्वारा तुरंत बताई गई जगह पर रेड करते हुए नामजद दोनों आरोपियों को काबू किया गया जिनसे एक चोरी किया हुआ बिना नंबरी सप्लैंडर मोटरसाइकिल बरामद हुआ है और पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!