शादी पर गया था परिवार, चोरों ने घर में किया हाथ साफ

Edited By Mohit,Updated: 01 Dec, 2020 03:17 PM

marriage home theft

किल्लियांवाली रोड पर स्थित दयाल नगरी निवासी युवक परिवार सहित शादी में गया था।

अबोहर (रहेजा, सुनील): किल्लियांवाली रोड पर स्थित दयाल नगरी निवासी युवक परिवार सहित शादी में गया था। वहीं अज्ञात चोर घर में हजारों रूपए के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर गए। चोरी की सूचना नगर थाना 1 की पुलिस को दे दी गई है।

जानकारी देते हुए चिमन लाल पुत्र अमरलाल ने बताया कि गत दिवस अपने परिवार सहित रिश्तेदारी में शादी में गया हुआ था कि मंगलवार सुबह वापिस आया तो घर का मेन गेट अंदर से बंद था। पड़ोसियों के घर से होकर अपने घर पहुंचा तो कमरे के ताले टूटे हुए थे और अलमारी में से करीब 20 हजार की नकदी, ए.टी.एम., पर्स व अन्य दस्तावेज, कपड़े गायब थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!