करोड़ों रुपए की हेरोइन सहित 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 29 Apr, 2026 05:49 PM

huge quantity of heroine recover

फिरोजपुर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सी.आई.ए. फिरोजपुर की पुलिस ने इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहित धवन के नेतृत्व में 2 नशा तस्करों को 2 किलो 675 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

फिरोजपुर (कुमार, परमजीत, खुल्लर): फिरोजपुर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सी.आई.ए. फिरोजपुर की पुलिस ने इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहित धवन के नेतृत्व में 2 नशा तस्करों को 2 किलो 675 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

यह जानकारी देते हुए एस.एस.पी. फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि एस.पी. इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर मनजीत सिंह और डी.एस.पी. डिटेक्टिव फिरोजपुर बरजिंदर सिंह के दिशा निर्देशों अनुसार सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस पार्टी इंस्पेक्टर मोहित धवन के नेतृत्व में गश्त करते हुए गांव दुलचीके ईंट वाले भट्ठे के पास पहुंची तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली के कुलविंदर सिंह पुत्र तारा सिंह वासी गांव गोरसिया खान मोहम्मद हाल गांव दुलची के और सुखनंदन पुत्र अवतार सिंह वासी गांव किलचे हेरोइन की तस्करी करते हैं जो इस समय हेरोइन लेकर दुलची के से थोड़ा आगे बने बांध पर मोटरसाइकिल पर खड़े हेरोइन बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने तुरंत बताई गई जगह पर छापेमारी करते हुए नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनसे तलाशी लेने पर 2 किलो 675 ग्राम हेरोइन, 2 मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ।

एस.एस.पी. फिरोजपुर ने एक सवाल के जवाब में बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि यह हेरोइन नाम जो तस्करों द्वारा पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई गई थी। उन्होंने बताया कि इस रिकवरी को लेकर थाना सदर फिरोजपुर में कुलविंदर सिंह और सुखनंदन के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट (कमर्शियल) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनके बैकवर्ड तथा फॉरवर्ड लिंक ट्रेस किए जा रहे हैं।

आरोपियों को अदालत में पेश करके और पुलिस रिमांड लेकर उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि अब तक वह पाकिस्तानी तस्करों से कितनी हेरोइन मंगवा चुके हैं और किन-किन नशा तस्करों को सप्लाई कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!